अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कहा- उन्होंने लगभग मना कर दिया है

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर में विपक्ष की बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। इस बैठक के बाद मीडिया के गलियारों में एक बार फिर आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की अटकले लगने लगी। इस बैठक में ममता बनर्जी भी शामिल हुईं थीं।

केजरीवाल बोले- कांग्रेस ने किया मना

केजरीवाल बोले- कांग्रेस ने किया मना

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा,'देश की राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर लगभग मना कर दिया है। 'लोकसभा चुनाव में गठबंधन की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में केजरीवाल ने ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लगभग मना कर दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली में सात लोकसभा सीटे हैं। 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था। इस चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी जबकि आप भी दिल्ली में लोकसभा चुनाव में खाता नहीं खोल पाई थी।

भाजपा के खिलाफ हर सीट पर एक उम्मीदवार खड़ा हो

भाजपा के खिलाफ हर सीट पर एक उम्मीदवार खड़ा हो

अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस से गठबंधन को लेकर लालायित होने पर कहा कि देश में हर लोकसभा सीट पर भाजपा के खिलाफ एक उम्मीदवार खड़ा होना चाहिए ताकि तीसरे उम्मीदवार के वोट ना कटें और भाजपा को चुनाव में इससे फायदा ना पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि देश समस्या का सामना कर रहा है। अमित शाह और पीएम मोदी को हटना चाहिए। इसी कारण से ये जरूरी है कि भाजपा के खिलाफ एक उम्मीदवार खड़ा हो और एंटी बीजेपी वोटों का बिखराव ना हो। हर किसी को ये समझना चाहिए।

'दिल्ली में भाजपा का होगा फायदा'

'दिल्ली में भाजपा का होगा फायदा'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनाव में दो उम्मीदवार खड़ा होने पर भाजपा को फायदा होगा। ये हर पार्टी को समझना चाहिए। यूपी में एसपी-बीएसपी के अलावा भाजपा के खिलाफ तीसरा उम्मीदवार खड़ा होगा तो भाजपा को इसका फायदा मिलेगा। हालांकि इसके बावजूद इन दोनों के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें बनी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+