केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस को बताया 'महाभ्रष्ट'

दिल्ली पुलिस पर अपनी खीज निकालते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस महाभ्रष्ट है। पुलिस को बढ़ते क्राइम ग्राफ का जिम्मेदार ठहराते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस की जवाबदेही तय नहीं होगी तो अपराध और बलात्कार की घटनाएं कम नहीं होंगी।
केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस अपने काम करने के तरीके में सुधार नहीं करती है तो उनकी सरकार और दिल्ली की जनता मूकदर्शक नहीं बनी रहेगी।
केजरीवाल ने विदेशी महिला के साथ बलात्कार ममाले में अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन यह काफी नहीं है। जहां केदरीवाल नाराज दिखे तो वहीं दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों ने पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया।
आपको याद होगा ये वहीं केजरवाल है जिन्होंने 16 दिसबंर गैंगरेप पर जमकर बवाल काटा था और शीला दीक्षित सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया था। उन्होंने उस वक्त महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस की सरकार पर जमकर हल्ला बोला था। आम आदमी पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में भी महिला सुरक्षा को अहम स्थान दिया था बावजूद इसके दिल्ली में विदेशी महिला से गैंगरेप की घटना घटित होती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगा रही है। ऐसे में एकबात तो साफ है कि आनेवाले दिनों में केजरीवाल और दिल्ली पुलिस की खूब ठननी है।












Click it and Unblock the Notifications