अरविंद केजरीवाल बोले- कश्मीरी पंडित नहीं सुरक्षित, विरोध करने पर घरों में कर दिया बंद, केंद्र से की ये अपील

जम्मू-कश्मीर में कुछ दिन पहले कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या के मामले में पूरे देश में तनाव है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से कश्मीरी पंडितों की रक्षा करने की अपील की है।

नई दिल्ली, 16 मई: जम्मू-कश्मीर में कुछ दिन पहले कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या के मामले में पूरे देश में तनाव है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से कश्मीरी पंडितों की रक्षा करने की अपील की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कश्मीरी पंडित की उनके ऑफिस में हत्या कर दी गई। देश इसको लेकर चिंतित है। कश्मीरी पंडित अभी तक सुरक्षित क्यों नहीं हैं? उनमें से कई को पीएम पैकेज के तहत भेजा गया था। इस घटना के बाद से सभी डरे हुए हैं।

arvind kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कश्मीरी पंडितों ने गुस्सा जाहिर करने का विरोध किया, लेकिन उन्हें रोक दिया गया, पीटा गया, उनके घरों में बंद कर दिया गया। वे सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं। अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिलेगी तो बाकी लोग अपने घरों को कैसे लौटेंगे? यह राजनीति का समय नहीं है। मैं केंद्र सरकरा से उनकी रक्षा करने का अनुरोध करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+