सुनीता केजरीवाल ने कहा 'जेल जाना कोई ड्रामा नहीं है', धरने पर बैठने की दे दी धमकी

अरविंद केजरीवाल के जे जाने की बात को विपक्षी नेताओं ने 'ड्रामा' करार दिया है। जिसके बाद रोड पर आईं अरविंद की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा है कि मीडिया की हिम्मत कैसे हो गई उन्हें ड्रामेबाज कहने की। अब सुनीता ने भी मीडिया समेत विपक्षी राजनीतिक पार्टियों को धरने पर बैठने की धमकी दे दी है।
पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई किए जाने के दौरान केजरीवाल ने जुर्माना भरे जाने से साफ इंकार कर दिया और कहा कि मुझे जेल में भेज दो लेकिन पैसे नहीं दूंगा। कोर्ट के अंदर इस तरह का बयान कोर्ट की अवमानना के अंतर्गत आता है। इस बयान के बाद न्यायाधीश ने अरविंद को हिरासत में लेने का आदेश सुना दिया। गत 28 फरवरी को केजरीवाल को पहला समन भेजा गया था।
नितिन गडकरी की वकील पिंकी आनंद ने कहा, 'केजरीवाल विवादित बयान देकर चर्चा में रहना चाहते हैं। उन्होंने जान-बूझकर जमानत लेने से इनकार किया।
पटियाला हाउस कोर्ट केस:
मजिस्ट्रेट गोमती मलोचा ने अरविंद के विरोध करने के बाद कहा कि ' क्या आप के लिए अलग से कानून बनाया जाएगा? मलोचा ने कहा कि कोर्ट के नियमों के अनुसार केजरीवाल को जुर्माना देना ही होगा अथवा जेल जाना हेागा।
पूरा मामला:
पटियाला हाउस कोर्ट ने नितिन गडकरी के अवमानना केस में केजरीवाल के जमानत लेने से इनकार करने पर उन्हें 23 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नितिन गडकरी ने केजरीवाल पर जनवरी में आपराधिक मानहानि का केस किया था। आपराधिक मानहानि के केस में केजरीवाल को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया था। लेकिन केजरीवाल ने चुनाव प्रचार में व्यस्त होने की बात कह कोर्ट से समय मांगा था। पटियाला हाउस कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने से पहले उनके सामने जमानत लेने का रास्ता भी रखा था।
आप नेताओं के बोल:
मनीष सिसोदियाः पहले भी हम पर अवमानना के मुकदमे चलाए गए हैं। देश के कई हिस्सों में हमारे ऊपर झूठे मुकदमे चलाए जा रहे हैं। हमें जेल भेजा जा रहा है, वाकई अच्छे दिन आ गए। बात 10 हजार की नहीं है। बात अपने आदर्शों पर खड़े रहने की है। यदि नितिन गडकरी को चोर कहने पर जेल जाना होगा, तो जाएंगे।
गोपाल राय: हम अपने स्टैंड पर पूरी तरह कायम हैं। अभी सारी परिस्थितियों को देखने के बाद निर्णय लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications