केजरीवाल के गेमप्लान को बिगाड़ेंगे मिडल क्लास

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी को राजनीतिक जानकारों ने कम आंका था, लेकिन जब चुनाव के नतीजे आए तो सबने अपने दांतों तले ऊंगली दबा ली। आम आदमी पार्टी को यहीं उम्मीद लोकसभा चुनाव में भी है। पार्टी को उम्मीद है कि वो लोकसभा चुनाव में 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगी। लेकिन दिल्ली में सत्ता महज 49 दिनों में छोड़ने के बाद मिडल क्लान ने आप का साथ छोड़ने का मन बना लिया है।

हलांकि दिल्ली चुनाव में इस वर्ग ने जमकर केजरीवाल का साथ दिया था। इस वर्ग में आने वाले लोग भाजपा और कांग्रेस से नाराज हैं। उनकी नाराजगी लाल-फीताशाही और खराब पब्लिक डिविवरी सिस्टम से भी थी। ऐसे में केजरीवाल ने उनके दुखती रगों पर हाथ रख खूब वोट बंटोरा, लेकिन आप विधायक और केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री सोमनाथ भारती की आधी रात में साउथ दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन में किए हाई प्रोफाइल ड्रामे और 49 दिन की केजरीवाल की सत्ता ने इसल मध्यम वर्ग को नाराज कर दिया है। केजरीवाल के इस्तीफे से मिडल क्लास में घबराहट है।

Did You Know: केजरीवाल की पत्नी उनसे ज्यादा कमाती हैं।

मिडल क्लास की इसी नाराजगी को कम करने के लिए आप में रवि बजाज और राजमोहन गांधी को अपने पाले में किया है। केजरीवाल के लोकलुभावने वादे इस मध्यम वर्ग को एकजुट करने के लिए काफी कारगर साबित हुए थे। लेकिन जब केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता छोड़ा तो मध्यम वर्ग भी नाराज हो गया। एकबार फिर से इस मिडल क्लास को अपने पाले में करने के लिए आम आदमी पार्टी भरपूर कोशिश कर रही हैं। आम लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ना शुरु कर दिया। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या जानना की कोशिश शुरु कर दी है। आम चेहरों को पार्टी से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट देकर दोबारा से इस वर्ग के लोगों को अपने पाले में करने की कोशिश की है।

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में हर राज्य में अलग-अलग रणनीति के तहत काम करने का फैसला किया है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में अपनी मौजूदगी के हिसाब से टारगेट तय किया है। आप के इजी टारगेट में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक हैं। वहीं नॉर्थ ईस्ट, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल उनके लिए मुश्किल राज्यों में हैं।

Did You Know: आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की पत्नी की सैलरी उनसे कहीं ज्यादा हैं। केजरीवाल बार-बार वीआईपी कल्चर खत्म करने की बात करते हैं, लेकिन उनकी पत्नी खुद लालबत्ती गाड़ी का इस्तेमाल करती हैं। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली में बतौर अस्टीटेंट एडिशनल डायरेक्टर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+