अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की रिपोर्ट को किया खारिज, बोले- तुक्का लगाकर गलतफहमी ना फैलाएं
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में जिस तरह से लगातार प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है, उसकी सबसे बड़ी वजह है आस-पास के राज्यों में फसल के कटने के बाद उसकी पराली को जलाया जाना। किसान फसलों को काटने के बाद इसकी पराली में आग लगा देते हैं, जिसकी वजह से इसके धुएं से दिल्ली की हवा दूषित होती है। केंद्र सरकार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली की हवा में प्रदूषण के लिए 10 फीसदी जिम्मेदार पराली को जलाया जाना है। लेकिन केंद्र सरकार की इस रिपोर्ट के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया है।

तुक्का लगाने से बाज आएं
अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के पास इस तरह की कोई मशीनरी नहीं है जो यह बता सके कि किस एक अहम वजह से कितना प्रदूषण होता है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की इस रिपोर्ट को तुक्के वाली रिपोर्ट करार दिया है। उन्होंने कहा कि तुक्का लगाने वाली एजेंसियों को रोका जाना चाहिए, साथ ही इन एजेंसियों को किसी बी तरह का आंकड़ा जारी करते समय अधिक जिम्मेदाराना बर्ताव करना चाहिए।
बिना मशीन कैसे टेस्ट
सफर यानि सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली की हवाल में प्रदूषण की 10 फीसदी वजह पराली को जलाया जाना है। केजरीवाल ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आखिर इन आंकड़ों का आधार क्या है। किस आधार पर यह कहा गया है कि पराली से दिल्ली में 10 फीसदी वायु प्रदूषण होता है। केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण को टेस्ट करने के लिए रियल टाइम सोर्स अपोरसेनमेन्ट ऑफ पॉल्यूशन नाम की एक मशीन आती है, जिसे हम लाने की कोशिश कर रहे हैं।
केजरीवाल का तीखा सवाल
केजरीवाल ने कहा कि इस मशीन के ज रिए हम सैंपल को टेस्ट कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि आखिर प्रदूषण किस-किस वजह से हो रहा है। इस आधुनिक मशीन से ही प्रदूषण के अलग-अलग कारणों का पता लगाया जा सकता है। फिलहाल हमारे पास यह मशीन नहीं है और हम इसे आयात करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा केजरीवाल ने कहा कि कुछ समय पहले सफर ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि दिल्ली का खुद का प्रदूषण सिर्फ एक फीसदी है, आखिर अब ये लोग किस आधार पर कह रहे हैं कि यह 10 फीसदी है, लोगों के बीच में गलतफहमी फैलाई जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली का खुद का प्रदूषण एक फीसदी है तो बताएं कि 99 फीसदी किस वजह से है और 10 फीसदी पराली की वजह से है तो 90 फीसदी किस वजह से है।












Click it and Unblock the Notifications