फरवरी के पहले सप्ताह तक जन लोकपाल: केजरीवाल

मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने गुरुवार को मुख्य सचिव के अधीन एक समिति का गठन किया है ताकि सभी संबद्ध विभाग जन लोकपाल की जांच कर सकें। समिति मसौदे को अंतिम रूप देगी और 15 जनवरी तक सौंप देगी।"
उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि जनवरी के अंत तक या फरवरी के पहले सप्ताह में रामलीला मैदान में हम विधेयक ला सकेंगे।" आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सत्ता में आने के 15 दिनों के भीतर विधेयक पारित करने का वादा किया था।












Click it and Unblock the Notifications