दिल्ली: पूर्ण राज्य के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल आक्रामक, कहा- जलाएंगे बीजेपी का 2014 मेनिफेस्टो

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करते रहे हैं। सोमवार को बंद कमरे में हुई बैठक में अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी नेताओं से कहा कि वह दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य के मुद्दे पर यू-टर्न लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के 2014 के चुनावी घोषणापत्र को जलाएंगे। केजरीवाल ने अपनी पार्टी के विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी ऐसा करने को कहा।

केजरीवाल जलाएंगे बीजेपी का 2014 मेनिफेस्टो

केजरीवाल जलाएंगे बीजेपी का 2014 मेनिफेस्टो

लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर बुलाई गई बैठक में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, जिला स्तर के पदाधिकारी और वॉर्ड स्तर के पदाधिकारी के साथ-साथ सभी निगम के पूर्व प्रत्याशी शामिल हुए थे। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र को जलाकर वे विरोध दर्ज कराएंगे। इसकी जानकारी पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार आतिशी ने दी जो बैठक में मौजूद थीं।

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग पर अड़े केजरीवाल

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग पर अड़े केजरीवाल

आप विधायक मदन लाल ने बताया, सीएम ने हमें बताया कि वह खुद 13 मार्च को भाजपा के घोषणा पत्र को जलाएंगे। सभी विधायकों से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में 15 मार्च को बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र जलाने को कहा गया है जबकि वार्ड- इंचार्ज 17 मार्च को भाजपा का घोषणा पत्र को जलाएंगे। बीजेपी ने साल 2014 में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया था।

केजरीवाल पार्टी ऑफिस में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

केजरीवाल पार्टी ऑफिस में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

लोकसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को लेकर केजरीवाल मंगलवार को पार्टी ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिश में थी लेकिन कांग्रेस ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि पार्टी बीजेपी को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 6 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+