अरविंद केजरीवाल नहीं लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव!

गौरतलब है कि केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक हैं। ऐसे में अगर आम आदमी पार्टी किसी विधायक को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं देगी तो केजरीवाल भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। हालांकि जानकारी मानते है कि केजरीवाल के मामले में फैसला पलट भी सकता है। खासबात ये कि केजरीवाल खुद भी अपने लोकसभा चुनाव को लेकर दुविधा में रहे हैंष वो लगातार कहते आ रहे हैं कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं,इस पर फैसला नहीं लिया गया है।
Did You Know: केजरीवाल लखपति, लेकिन पत्नी करोड़पति हैं।
जानकारों की माने तो पार्टी कार्यकर्ताओं का केजरीवाल पर दबाव है कि वह चुनाव लड़ें, लेकिन केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी किसी विधायक को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं देंगी। केजरीवाल ने यह बात राखी बिड़ला की उत्तर पश्चिम दिल्ली से उम्मीदवारी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कही। हालांकि राखी बिड़ला का नाम औपचारिक रूप से घोषित नहीं हुआ है।
वहीं पार्टी का मानना है कि वो इस बार दिल्ली विधानसभा के चुनाव में 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। ध्यान देने वाली बात ये है कि केजरीवाल कई बार दोहरा चुके है कि उनकी दिलचस्पी लोकसभा से ज्यादा दिल्ली में है, लेकिन पार्टी के सूत्र कहते है कि अगर भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी गुजरात से बाहर किसी सीट से चुनाव लड़ते हैं तो केजरीवाल उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।
Did You Know: केजरीवाल से ज्यादा कमाती हैं उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल। साल 2012-13 में केजरीवाल की आय मात्र 2.05 लाख रुपए थी जबकि उनकी पत्नी सुनीता की आय 9.8 लाख रुपए थी। सुनीता के नाम गुड़गाव में एक करोड़ रुपए का फ्लैट और 16.8 लाख रुपए की चल संपत्ति है।


Click it and Unblock the Notifications
