मोदी के खिलाफ महागठबंधन के महानायक होंगे अरविंद केजरीवाल!

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए लालू प्रसाद यादव, मुलायम सिंह यादव, नीतीश कुमार, एचडी देवेगौड़ा समेत कई शीर्ष नेताओं ने एक साथ आने की घोषणा की है। वहीं इस महागठबंधन में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को महानायक बनाने की मांग उठ रही है। ऐसे में देखने वाली बात है कि क्या केजरीवाल इस महागठबंधन के साथ जुड़ेगे।

arvind kejriwal

आरजेडी सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल को युवाओं का महानायक बताते हुए कहा कि अगर महागठबंधन को सफल बनाना है और नरेंद्र मोदी को रोकना है तो अरविंद केजरीवाल को इस महागठबंधन में शामिल करना बेहद जरूरी है। पप्पू यादव ने कहा कि मोदी सरकार समाज को बांटने का काम कर रही है ऐसे में सांप्रदायिकता खतरे में है ऐसे में इस बड़े मुद्दे को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल को इस गठबंधन में शामिल किए जाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

वहीं पप्पू यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की नफरत की राजनीति के खिलाफ सबके एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनका यह सुझाव व्यक्तिगत है लेकिन अपने आला नेताओं से इस बारे में बात करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस और टीमएसी को भी इस महागठबंधन से जुड़ना चाहिए। यही नहीं पप्पू यादव ने दिल्ली चुनाव में सभी पार्टियों से आम आदमी पार्टी का सहयोग करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा को रोकने का दम सिर्फ आम आदमी पार्टी के पास है ऐसे में सभी को आप के सहयोग में आगे आना चाहिए और पार्टी का सहयोग करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+