Arvind Kejriwal: हमारे विधायकाें को तोड़ने की कोशिश की गई, इसलिए विश्वास मत की जरूरत पड़ी- केजरीवाल
Delhi Floor Test: दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को पेश किए विश्वास प्रस्ताव के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए।
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ में शामिल होने के लिए कई बार समन भेजे थे, लेकिन जब दिल्ली के सीएम ने इन्हें नजरअंदाज किया तो एजेंसी कोर्ट पहुंच गई, जिस पर आज सुनवाई हुई। वहीं, अब अगली 16 मार्च को होनी है।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया और कहा कि प्रदेश की जनता को यह दिखाने की जरूरत है कि सदन को मंत्रिपरिषद पर पूरा भरोसा है। पढ़िए, इस बड़ी खबर से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स।
लाइव अपडेट:-
LIVE Feed
केजरीवाल ने साधा केंद्र पर निशाना
अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें गिरफ्तार करवाना चाहती है। उन्हें लगता है कि केजरीवाल के गिरफ्तार होने से आम आदमी पार्टी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी है। आज अगर बीजेपी किसी से डरती है तो वह आम आदमी पार्टी है। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि अगर 2024 में बीजेपी लोकसभा चुनाव नहीं हारती है, तो फिर 2029 में AAP भारत को बीजेपी से मुक्त कर देगी।"
सीएम केजरीवाल ने कहा
दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि भाजपा मुझे तो गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन मेरी को सोच को नहीं। केजरीवाल ने कहा, 'अगर एक केजरीवाल को गिरफ्तार कर लोगे, तो मेरी भारत मां की कोख से एक लाख केजरीवाल पैदा हो जाएंगे।'













Click it and Unblock the Notifications