'मैं गिरफ्तार हो सकता हूं, मेरी सोच नहीं', विश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद केजरीवाल ने साधा केंद्र पर निशाना
Arvind Kejriwal Seeks Trust Vote In Assembly: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार, 16 फरवरी को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। आज सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के विधायकों और विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी की मौजूदगी में इस पर चर्चा हो रही है।
आज अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें गिरफ्तार करवाना चाहती है। उन्हें लगता है कि केजरीवाल के गिरफ्तार होने से आम आदमी पार्टी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

दिल्ली के सीएम ने कहा, "उन्हें (बीजेपी) को लगता है कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लो पार्टी खत्म हो जाएगी। केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे?"
उन्होंने आगे कहा, "आप एक केजरीवाल को गिरफ्तार कर लोगे, मेरी भारत मां की कोख से 1 लाख केजरीवाल पैदा हो जाएंगे।" विधानसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आप बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, यही वजह है कि उस पर हर तरफ से हमले हो रहे हैं।"
CM @ArvindKejriwal की दिल्ली विधानसभा में दहाड़ 🦁
“एक केजरीवाल को गिरफ्तार कर लोगे,
— AAP (@AamAadmiParty) February 17, 2024
मेरी भारत माँ की कोख से 1 Lakh केजरीवाल पैदा हो जाएंगे” pic.twitter.com/vPTZyDwugw
यह दूसरी बार है जब अरविंद केजरीवाल सरकार ने विश्वास मत पेश किया। 70 सदस्यीय विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 62 विधायक हैं और भाजपा के आठ विधायक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "सदन में हमारे पास बहुमत है लेकिन इस विश्वास प्रस्ताव की जरूरत थी क्योंकि भाजपा आप विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही थी।"
उन्होंने 2029 तक देश को भाजपा मुक्त करने की बात करते हुए कहा, "आप 2029 के चुनावों में देश को भाजपा से मुक्त कर देगी, भले ही वे इस साल का लोकसभा चुनाव जीत जाएं।"
कल विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि आप के दो विधायकों ने उन्हें बताया कि उनसे भाजपा के सदस्यों ने संपर्क किया था। उन्होंने दावा किया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications