फर्जी RTI, डिग्री दिखाने वाले तोमर का पार्टी से निकाला जाना तय

नई दिल्ली। फर्जी डिग्री विवाद में फंसे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर से अरविंद केजरीवाल का काफी खफा है। सूत्रों की मानें तो केजरीवाल तो तोमर को पार्टी से बाहर निकालने का मन बना चुके हैं।

jitendra singh tomar

वहीं यह बात भी सामने आयी है कि तोमर ने जिस आरटीआई का हवाला दिया था वह भी फर्जी निकली है। फर्जी आरटीआई के सहारे अपनी दलील पेश करने की वजह से मुख्यमंत्री केजरीवाल तोमर से काफी खफा हैं और उन्हें पार्टी से बाहर निकाल सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो केजरीवाल तोमर की गलत दलीलों और फर्जी डिग्री पेश किये जाने की वजह से खफा हैं। साथ ही उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने का पूरी तरह से मन बना चुके हैं।

तोमर पर फर्जी कानून की डिग्री पेश करने का आरोप है। उनके खिलाफ दिल्ली बार काउंसिल ने मामला दर्ज किया था, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत भी देने से मना कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+