मोदी के घर की नाली साफ कर केजरीवाल ने शुरु किया सफाई अभियान
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर के मौके पर देशभर में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की है। मोदी ने लोगों से सफाई की अपील की तो वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अलग स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। केजरीवाल ने अपने सफाई अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री आवास के पास सफाई कर की। रेसकोर्स रोड पर प्रधानमंत्री के सरकारी आवास के पास से अपनी पार्टी के साथ वो सफाई करने पहुंचे।

केजरीवाल ने आज सुबह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रेसकोर्स रोड क्षेत्र में स्थित एक गली से सफाई अभियान शुरू किया। रेसकोर्स रोड पर सफाई करने के बाद केरीजवाल अपनी पार्टी के विधायकों के साथ बीआर कैंप पहुंचे, जहां उन्होंंने सफाई कर्मचारियों के सफाई मुहिम में हिस्सा लिया।
सफाई अभियान की शुरुआत से पहले केजरीवाल ने सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने आज वाल्मीकि सदन जाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। रोचक तथ्य यह है कि इसी वाल्मीकि सदन में आम आदमी पार्टी ने अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न झाड़ू की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications