अन्‍ना को केजरीवाल की नीयत पर शक, कहा 'सत्‍ता के भूखे हैं'

Arvind Kejriwal is ambitious for power: Anna Hazare
नई दिल्‍ली। अरविंद केजरीवाल के इस्‍तीफा देने को दुर्भाग्‍यपूर्ण करार देने वाले समाजसेवी अन्‍ना हजारे ने केजरीवाल की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि 'उसे देश या समाज की चिंता नहीं है, बल्कि सत्‍ता की चिंता है।' अन्‍ना का कहना है कि अगर जन लोकपाल बिल को लेकर कोई संवैधानिक मजबूरी थी तो भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिलकर इसे हल करना चाहिए था। उन्‍हें इस्‍तीफा देने की जरूरत नहीं थी।

अन्‍ना ने आरोप लगाये कि अब केजरीवाल के दिल में देश या समाज के लिए काम करना नहीं बल्कि सत्‍ता पाने की अभिलाषा है। हजारे के बयान के बाद माना जा रहा है कि वह और केजरीवाल भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर भी एक साथ नहीं आएंगे।

शनिवार को केजरीवाल के इस्‍तीफा देने पर अन्‍ना ने संतुष्टि जताई थी कि जब जन लोकपाल बिल पर सहमति नहीं बन पा रही है तेा केजरीवाल का इस्‍तीफा देना सही है। उन्‍होने केजरीवाल के लोकसभा चुनाव लड़ने को सही कदम बताते हुए कहा था कि अगर वह बदलाव लाने के लिए लोकसभा जाना चाहते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। जिसके बाद माना जा रहा था कि एक बार फिर से केजरीवाल और अन्‍ना साथ आ सकते हैं।

ध्‍यान देने योग्‍य है कि केजरीवाल ने दिल्‍ली विधानसभा में जन लोकपाल बिल पर कांग्रेस और भाजपा द्वारा विरोध किये जाने पर मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था। उन्‍होने उपराज्‍यपाल से विधानसभा भंग करने की भी अपील की थी। 'आप' ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट भी जारी कर द‍ी है। जिसमें पार्टी के सभी बड़े नेताओं की सीटों की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी से कुमार विश्‍वास, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कपिल सिब्‍बल के खिलाफ आशुतोष को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

हालांकि पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर आपसी विवाद भी बढ़ गया है, जिससे कि उम्‍मीदवारों की अगली लिस्‍ट में इसे शांत करने का प्रयास किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+