अरविंद केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम मोदी को भेजा न्योता
नई
Recommended Video

दिल्लिवासियों के लिए किया ट्वीट
ट्वीट में केजरीवाल ने कहा, 'दिल्लिवासियों, आपका बेटा तीसरी बार दिल्ली के CM की शपथ लेने जा रहा है। अपने बेटे को आशीर्वाद देने जरूर आना है। रविवार 16 फरवरी, सुबह 10 बजे, रामलीला मैदान।' बता दें 8 फरवरी को मतदान के बाद 11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान हुआ है। जिसमें आम आदमी पार्टी को विधानसभा की 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीट जीती हैं। जबकि कांग्रेस एक बार फिर शून्य पर आकर सिमट गई है।
प्रधानमंत्री ने दी थी बधाई
'आप' की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई। मैं दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।' इसके जवाब में अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, बहुत-बहुत धन्यवाद सर। हमारे कैपिटल सिटी को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए मैं केंद्र के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं।'
पिछले चुनाव में जीती थीं 67 सीट
इससे पहले 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई थी। तब आम आदमी पार्टी को 70 विधानसभा सीट में से 67 सीट मिली थीं। भारतीय जनता पार्टी को 3 सीट मिली थीं। जबकि कांग्रेस पार्टी तब भी शून्य पर ही आकर सिमट गई थी। इस बार विधानसभा चुनाव में जहां आम आदमी पार्टी ने काम के मुद्दों पर वोट मांगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय मुद्दों को अधिक महत्व दिया था।












Click it and Unblock the Notifications