पार्टी कार्यकर्ताओं के इन ग्‍यारह सवालों से भागे केजरीवाल

Arvind Kejriwal ignores 11 questions of party activists
नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल अब अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। रविवार जब पार्टी के कुछ संस्‍थापक सदस्‍यों ने उनके घर जाकर सवालों के जवाब जानने चाहे तो वह कार्यकर्ताओं को अनदेखा कर मथुरा रैली के लिए रवाना हो गये। 'आप' कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी का निर्माण करते समय एक संविधान बनाया गया था लेकिन दिल्‍ली में सरकार बनाने से लेकर अब तक उनका लगातार उल्‍लंघन किया जा रहा है।

आप कार्यकर्ताओं का आरोप हैं कि केजरीवाल रणनीति के तहत कुछ लोगों को निशाना बना रहे हैं, वहीं कई संदिग्‍ध लोगों के बारे में वह कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं। कार्यकर्ता केजरीवाल से मिलकर उन्‍हें अपने सवालों की एक लंबी फेहरिस्‍त सौंपना चाहते थे लेकिन केजरीवाल ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया।

देखें, वो सवाल जिनके जवाब नहीं हैं केजरीवाल के पास:

1. 'आप' कार्यकर्ताओं का सबसे पहला सवाल टिकट बंटवारे को लेकर है, जिसके बारे में आम लोगों से आवेदन करने के लिए कहा गया था पर पार्टी के चार पांच लोगों ने अपनी मर्जी से ही प्रत्‍याशी तय कर दिये।

2. केजरीवाल ने नवीन जिंदल के खिलाफ लगे घोटालों के आरोपों का खुलासा क्‍यों नहीं किया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि वह सुनियोजित तरह से कुछ लोगों को निशाना बना रहे हैं।

3. लोकसभा चुनाव में भ्रष्‍टाचार से घिरे हुए लोगों को टिकट क्‍यों दिया गया।

4. रजा मुजफ्फर बट पर पार्टी खामोश क्‍यों? गौर हो कि रजा मुजफ्फर वही शख्‍स हैं जिन्‍होने आतंकवाद का समर्थन किया था।

5. पार्टी को मिल रहे विदेशी फंड पर केजरीवाल ने अब तक कुछ क्‍यों नहीं कहा?

6. सोनी सूरी, विनायक सेन और कमल चेनाय पर पार्टी के लोग चुप क्‍यों हैं? ये लोग नक्‍सल समर्थक हैं, अत: पार्टी इनके बारे में जवाब दे।

7. उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री के बारे में पार्टी जवाब दे।

8. 'आप' कार्यकर्ताओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के बारे में जानकारी होने पर भी उनके बारे में कुछ क्‍यों नहीं कहा गया?

9. पार्टी अपने संविधान के अनुसार काम क्‍यों नहीं कर रही है।

10. पूर्वी दिल्‍ली और चांदनी चौक के उम्‍मीदवार का नाम कार्यकर्ताओं की राय के बिना क्‍यों तय कर दिया गया।

11. लोकसभा चुनाव के लिए तय उम्‍मीदवारों का आधार क्‍या था? केजरीवाल इस बारे में जवाब दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+