केजरीवाल इन एक्शन मोड: जनता दरबार लगा सुनीं लोगों की शिकायतें, ज्यादातर पुलिस से परेशान
गाजियाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यहां कौशांबी में स्थित अपने कार्यायालय में करीब 1000 लोगों के साथ मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

केजरीवाल ने पूरे धैर्य के साथ लोगों की बातें सुनी। अपनी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचे निवासियों में एक बार में 10 से 12 लोगों को केजरीवाल के पास जाने दिया गया जबकि शेष को बाहर ही अपनी बारी का इंतजार करने के लिए कहा गया।
ज्यादातर शिकायतें पुलिस से संबंधित थीं। करीब आधे मुलाकाती केजरीवाल को बधाई देने के लिए गुलदस्ते के साथ आए थे। उनमें से अधिकांश ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर खिंचवाई। दिन के कामकाज के लिए केजरीवाल के रवाना होने से पहले मुलाकाती वहां सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जमे रहे।












Click it and Unblock the Notifications