केजरीवाल बोले विदेशों में निवेश के लिए गिड़गिड़ाये नहीं पीएम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की अमेरिकी यात्रा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम को दूसरे देशों मे जाकर गिड़गिड़ाना नहीं चाहिए।
पढ़े: सिलिकॉन वैली में पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या-क्या कहा?
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरे देश जाकर गिड़गिड़ाने से बेहतर है कि हम मेक इंडिया करें। ऐसा करने से निवेशक खुद हमारे देश में आयेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत के लोग काफी बुद्धिमान है और अगर हम उन्हें बेहतर माध्यम प्रदान करें तो अपने आप देश की स्थिति संवरने लगेगी और लोग निवेश के लिए खुद बखुद भारत का रुख करेंगे।
दुनियाभर के देशों में जाकर प्रधानमंत्री के निवेश के लिए लोगों को निमंत्रण देने पर केजरीवाल ने कहा कि घूम-घूम कर निवेश के लिए गिड़गिड़ाना नहीं चाहिए। केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि पहले मेक इंडिया होना चाहिए फिर मेक इन इंडिया। उन्होंने कहा कि मेक इंडिया से मेरा मतलब है कि हम लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, अच्छी शिक्षा दें, बेहतर न्याय व्यवस्था, बिजली, पानी सुरक्षा आदि प्रदान करें।
Simple but imp point - Lets all first "Make India". And the world will automatically start "Making in India"
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 26, 2015 वहीं केजरीवाल पर लटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि देश की जनता ने पीएम मोदी को जनादेश दिया है, बेहतर है कि केजरीवाल दिल्ली को संवारने में ध्यान लगाये, लोग डेंगू के चलते परेशान हैं। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की अमेरिकी यात्रापर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम को दूसरे देशों मे जाकर गिड़गिड़ाना नहीं चाहिए।
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरे देश जाकर गिड़गिड़ाने से बेहतर है कि हम मेक इंडिया करें। ऐसा करने से निवेशक खुद हमारे देश में आयेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत के लोग काफी बुद्धिमान है और अगर हम उन्हें बेहतर माध्यम प्रदान करें तो अपने आप देश की स्थिति संवरने लगेगी और लोग निवेश के लिए खुद बखुद भारत का रुख करेंगे। दुनियाभर के देशों में जाकर प्रधानमंत्री के निवेश के लिए लोगों को निमंत्रण देने पर केजरीवाल ने कहा कि घूम-घूम कर निवेश के लिए गिड़गिड़ाना नहीं चाहिए।
Yest, I said- "Make in India" wud automatically happen if we first "Make India". Many friends asking me what I mean by "Make India"(1/2)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2015 केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि पहले मेक इंडिया होना चाहिए फिर मेक इन इंडिया। उन्होंने कहा कि मेक इंडिया से मेरा मतलब है कि हम लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, अच्छी शिक्षा दें, बेहतर न्याय व्यवस्था, बिजली, पानी सुरक्षा आदि प्रदान करें।
'Make India' is 2 invest in Health,Edu, Water, Safety, Justice n infra. People are our best asset. Invest in them n world will follow us(2/2
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2015 वहीं केजरीवाल पर लटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि देश की जनता ने पीएम मोदी को जनादेश दिया है, बेहतर है कि केजरीवाल दिल्ली को संवारने में ध्यान लगाये, लोग डेंगू के चलते परेशान हैं।













Click it and Unblock the Notifications