जानिए क्यों पीएम मोदी राष्ट्रपति ओबामा को लिखेंगे चिट्ठी
न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीवाली से जुड़ी एक चिट्ठी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को लिखेंगे। पीएम मोदी ने अमेरिकन पोस्टल सर्विस के की ओर से दीवाली पर डाक टिकट जारी करने की रिक्वेस्ट करने के लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा को पत्र लिखने पर अपनी रजामंदी दे दी है। आपको बता दें राष्ट्रपति ओबामा पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जो हर वर्ष व्हाइट हाउस में दीवाली मनाते हैं।

पीएम मोदी से ओबामा को चिट्ठी लिखने की रिक्वेस्ट न्यूयॉर्क में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी दंपति रंजू और रवि बत्रा ने किया। मोदी से उनकी मुलाकात शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में हुई जहां प्रधानमंत्री 2015 के बाद के सतत विकास एजेंडा शिखर सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे।
एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया कि दीवाली स्टाम्प प्रोजेक्ट की अध्यक्ष रंजू ने मोदी को इस बारे में अवगत कराया कि वह दीपावली पर आधारित डाक टिकट जारी कराने के लिए कांग्रेस सदस्य कैरोलिन मैलोनी के साथ मिलकर पिछले से अभियान चला रही हैं।
थोड़ी देर के लिए हुई मुलाकात में रंजू ने पीएम से रिक्वेस्ट की कि वह अमेरिकी डाक विभाग से दीपावली टिकट जारी कराने के लिए ओबामा को पत्र लिखें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी डाक सेवा द्वारा दीपावली पर डाक टिकट जारी करने का आग्रह करने के लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा को पत्र लिखने पर सहमत हो गए हैं।
इनकी ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी गई है। अमेरिकी डाक विभाग हिन्दू धर्म को छोड़कर विश्व के सभी बड़े धर्मों पर डाक टिकट जारी कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications