बोले अन्ना. सीएम नहीं पीएम बनना चाहते हैं केजरीवाल

इंडिया टीवी के मशहूर शो 'आप की अदालत' में अन्ना हजारे ने एडीटर रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जो कर रहे हैं और जो कह रहे हैं वो सभी कुछ उनके सत्ता प्रेम की ओर इशारा करता है। मुझे तो लगता है कि उन्होंने देश के पीएम पद के लिए ही दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दिया है। अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की कथनी और करनी में फर्क है। वो जो कर रहे हैं वह मेरे हिसाब से सही नहीं है।
अन्ना हजारे ने यह भी कहा कि केजरीवाल ने मेरे और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संबंधों पर सवाल खड़े किये हैं जो कि गलत है। मैंने केवल लोकपाल बिल के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद कहते हुए पत्र लिखा था क्योंकि राहुल गांधी ने संसद में पिछले 45 साल से लटके लोकपाल बिल को पारित कराने की पेशकेश की, जिसके लिए मैंने उनका धन्यवाद दिया था। बाकी मेरी कोई उनसे निजी दोस्ती या दुश्मनी नहीं है।
अन्ना ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वो राजनीति में कोई रूचि नहीं रखते हैं औऱ ना ही उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसा है क्योंकि वो एक फकीर आदमी हैं और मंदिर में रहते हैं लेकिन अगर सच में जनता चाहेगी कि मैं चुनाव लड़ूं और इससे देश का भला हो सकता है तो मैं चुनाव भी लड़ लूंगा।
अन्ना के इन विचारों पर आप सब की क्या राय है, अपनी बात नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।












Click it and Unblock the Notifications