अरविंद केजरीवाल ने कहा, कोटा से दिल्ली के छात्रों को लाने के लिए हो रहा इंतजाम

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बताया कि उनकी सरकार राजस्थान के कोटा में फंसे दिल्ली के छात्रों की वापसी के लिए व्यवस्था कर रही है। केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि जल्द ही कोटा में रह रहे दिल्ली के छात्रों की घर वापसी के लिए इंतजाम कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने अधिकारियों से इसकी योजना बनाने के लिए कहा है। साथ ही दूसरे राज्यों में फंसे दिल्ली के लोगों को वापस लाने के लिए भी उन्होंने जल्दी ही योजना तैयार हो जाने की बात कही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा,

दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा है कि सरकार के साथ मिलकर लोगों के जाने को लेकर रुपरेखा तैयार की जा रही है। दिल्ली पुलिस दूसरे राज्यों के संपर्क में है, इस समय लोग जो तरीका बताया जाए, उसके हिसाब से कुद को रजिस्टर करा दें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें।

इससे पहले बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दूसरे राज्यों के जो लोग दिल्ली में हैं, उनकी वापसी का इंतजाम हो रहा है। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, केंद्रीय गृह मंत्रालय का आदेश मिलने के बाद से दूसरे राज्यों के संपर्क में है ताकि यहां फंसे मजदूरों को अपने-अपने घर पहुंचाया जा सके। केजरीवाल ने कहा कि संबंधित प्रदेश सरकारों के साथ एक-दो दिन में पूरा प्लान तय कर लिया जाएगा। केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए प्रवासी मजदूरों से अपील की कि वे योजना को क्रियान्वित किए जाने तक घरों में रहें और बंद का पालन करें।

बता दें कि लॉकडाउन के घरों से दूर देश के विभिन्न शहरों में फंसे प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों को कुछ शर्तों के साथ उनके घरों तक जाने की अनुमति केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने एक आदेश में कहा है कि फंसे हुए लोगों के समूहों को ले जाने के लिए बसों का इस्तेमाल किया जाएगा और इन वाहनों को संक्रमण मुक्त किया जाएगा तथा सीटों पर बैठते समय सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। इसका इंतजाम राज्य सरकारें आपसी बातचीत के जरिए करेंगी। बता दें कि 25 मार्च के बाद से लगातार देश में लॉकडाउन है और तमाम रेल, बस, हवाई सेवाएं बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+