केजरीवाल ने पीएम मोदी को बताया बादल का ताउ, बोले मैं नहीं डरता उनसे

मोहाली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बादल का ताऊ करार देते हुए उनपर तंज कसा। केजरीवाल ने पंजाब सरकार के मंत्री विक्रम मजीठिया के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए केजरीवाल ने कहा कि जब मैं तुम्हारे ताउ से नहीं डरा तो बादलों की क्या औकात है।

AAP धरना पार्टी नहीं इसे ऑड-इवन फॉर्मूले ने साबित कर दिया: केजरीवाल

Arvind Kejriwal gives controversial statement against Prime minister Narendra Modi in Punjab

केजरीवाल यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मुझे डराने की कोशिश की थी लेकिन मैं उनसे नहीं डरा। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार पंजाब में आयेगी तो वह विक्रम मजीठिया का कान पकड़कर जेल में भेजेंगे।

वहीं आप नेता संजय सिंह ने भी विक्रम मजीठिया पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार आते ही वह मजीठिया का कालर पकड़कर जेल भेजेंगे। गौरतलब है कि पंजाब में इस साल चुनाव होने हैं जिसे लेकर सियासत तेज हो गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+