अरविंद केजरीवाल को CBI-लोकायुक्त से क्लीन चिट, कपिल मिश्रा ने लगाया था 2 करोड़ रु कैश लेने का आरोप
नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई और लोकायुक्त दोनों ने ही क्लीन चिट दे दिया है। कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया था कि उनके सामने केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपए लिए थे। कपिल मिश्रा को 6 मई, 2017 को पार्टी से निकाल दिया गया था जिसके अगले दिन ही उन्होंने मीडिया के सामने आकर केजरीवाल पर 2 करोड़ कैश लेने का गंभीर आरोप लगाया था।
ये भी पढ़ें: NRC पर ममता बोलीं- देश में छिड़ेगा गृहयुद्ध, अमित शाह ने किया पलटवार

कपिल मिश्रा ने कहा था कि उन्होंने दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा को इसके बारे में बताया था और फिर सीबीआई और लोकयुक्त के सामने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। जबकि इस मामले में सीबीआई को कोई ठोस सबूत नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। लोकायुक्त ने भी कोई सबूत न होने बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इस केस को बंद कर दिया।
वहींं, आम आदमी पार्टी ने अब कपिल मिश्रा पर हमला बोलते हुए कहा है कि उनका दावा आखिर गलत साबित हुआ। पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कपिल मिश्रा का झूठ उसी वक्त पकड़ा गया था जब उनसे पूछा गया कि किस वक्त और किस दिन वो सीएम आवास पर गए, तब उन्होंने सीबीआई को ही सबकुछ बताने की बात कहकर टालने की कोशिश की थी। अब मीडिया कपिल मिश्रा से गलत आरोपों के बारे में पूछे।
ये भी पढ़ें: TRAI चीफ के चैलेंज के बाद UIDAI ने आधार नंबर सार्वजनिक नहीं करने की दी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications