उठापटक शुरू- केजरीवाल के पास आये भाजपा के फोन कॉल्स

मतगणना से ठीक पहले केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शनिवार की रात भाजपा के चार नेताओं के फोन उनके व उनके मजबूत प्रत्याशियों के पास आये। फोन पर उन्होंने भाजपा का हाथ मिलाने का ऑफर रख दिया। लेकिन हम सभी ने साफ इंकार कर दिया। केजरीवाल ने किसी भी नेता का नाम बताने से इंकार कर दिया साथ ही कहा कि जीतने के बाद विधायकों के टूटने का सवाल ही पैदा नहीं होता, क्योंकि वो गंदी राजनीति कर सकते हैं, हम नहीं।
केजरीवाल ने कहा कि देश बदलाव की ओर बढ़ रहा है और ऐसे में पीछे धकेलने वाले लोग तो अपना जोर लगायेंगे ही। केजरीवाल ने कहा कि वो किसी भी हालत में न तो भाजपा और न ही कांग्रेस के साथ साझा सरकार बनायेंगे।
हम आपको बता दें कि पिछले दो दिन से केजरीवाल योगा कैम्प में चले गये थे और दो दिन के आराम के बाद आज रविवार को फिर से वो जनता के सामने आये हैं।












Click it and Unblock the Notifications