राहुल पूर्ण राज्य पर रुख साफ करें, वरना भूल जाएं PM पद: केजरीवाल
नई दिल्ली। लंबे समय से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग उठा रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इंदिरा गांधी स्टेडियम से आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए केजरीवाल ने केंद्र सरकार और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली को पूर्ण राज्य पर अपना रुख साफ करें नहीं तो प्रधानमंत्री बनना भूल जाएं।

केजरीवाल ने कहा कि, कांग्रेस हर बार दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की बात करती है। अब अजय माकन, शीला दीक्षित कहते हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि पूर्ण राज्य के दर्जे पर अपना रुख साफ करें। अगर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दे पाएं तो कभी देश का प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।
बीजेपी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि एलजी और भाजपा ने दिल्ली के लोगों का मजाक बना के रख दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं पूछना चाहता हूं कि आपने वोट एलजी को दिया था या केजरीवाल को?' केजरीवाल ने पूछा कि किसी और राज्य के राज्यपाल में इतनी हिम्मत हो सकती है कि वह जनता के चुने मुख्यमंत्री से 9 दिनों तक नहीं मिले. उपराज्यपाल ने दिल्ली के 2 करोड़ लोगों का अपमान किया है
केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली की सरकार द्वारा केंद्र सरकार को 1 लाख 30 हजार करोड़ टैक्स दिया जाता है. बदले में केंद्र सरकार दिल्ली को 325 करोड़ देती है. क्या यूनियन टेरेटरी सिर्फ गुंडागर्दी या हमें लूटने के लिए हैं। दिल्ली सरकार को टैक्स का सिर्फ 30% हिस्सा लौटा दीजिए। हर झुग्गी वालों को पक्का घर मिलेगा।
सीएम ने कहा कि दिल्ली पुलिस हमें दे दो, इसे पूर्ण राज्य बना दो जिसके बाद राजधानी को अपराध मुक्त करके दिखाएंगे। चारों तरफ चोरी, डकैती, बलात्कार दिल्ली में बढ़ रहा है। दिल्ली पुलिस एलजी और देश के गृहमंत्री को रिपोर्ट करती है। उन्होंने लोगों से पूछा कि दिल्ली में जितनी सरकारी नौकरियां निकलती हैं, उनमें दिल्ली के मतदाताओं का 85% आरक्षण होना चाहिए की नहीं ?












Click it and Unblock the Notifications