मर्यादायें भूले केजरीवाल, किरण बेदी को घसीटा अश्लील बहस में

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के माहौल में सिसासी पारा चरम पर है। सभी पार्टियां बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप के जरिए एक दूसरे पर जमकर हमला करने में लगी है। लेकिन इस बयानबाजी की भी अपनी एक मर्यादा होती है जिसे सभी पार्टियों को नहीं तोड़नी चाहिए। लेकिन आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कुछ ऐसा किया कि सारी मर्यादायें तार-तार हो गयी।

arvind kejriwal

दरअसल दिल्ली के चुनावों में सोशल मीडिया एक अहम हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। सभी पार्टियां इसका जमकर इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ऐसे तत्व या अश्लील नाम से बने पेज भी हैं जिनका नाम आप सार्वजनिक मंच पर तो कतई नहीं ले सकते हैं। लेकिन केजरीवाल ने एक ऐसे ही अश्लील नाम के पेज पर कमेंट करके बहसबाजी के स्तर पर बिल्कुल गिरा दिया।

क्या है माजरा

दरअसल यू ट्यूब पर एक सोसायटी है जोकि एक अश्लील नाम से एक विशेष वर्ग में काफी प्रचलित है। इस पेज के एडमिन की ओर से अरविंद केजरीवाल को यह प्रस्ताव दिया गया कि हम आपके और किरण बेदी के बीच बहस को मॉडरेट कराना चाहते हैं। जिसके जवाब में केजरीवाल ने इस पेज को जवाब में लिखा कि वह बहस के लिए तैयार हैं लेकिन किरण बेदी ही मान नहीं रही हैं।

किरण बेदी को शामिल किया अश्लीलता की बहस में

दरअसल इस बात को भी एक हद तक यह कहकर स्वीकार किया जा सकता है कि यह केजरीवाल को सोशल पेज हैं वो जैसे चाहे जवाब दे सकते हैं। लेकिन अपने जवाब में उन्होंने भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी को भी टैग किया है। जिसके चलते किरण बेदी को फॉलो करने वाले भी एक साथ उस कमेंट को पढ़ सकते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जो केजरीवाल दिल्ली की कमान संभालने की बात करते हैं उनसे इस तरह के बर्ताव की उम्मीद की जा सकती है?

किरण बेदी ने केजरीवाल को ट्विटर पर कर रखा है ब्लॉक

किरण बेदी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद अऱविंद और कुमार विश्वास ने उनसे गुजारिश की थी कि अब जब आप सक्रिय राजनीति में आ चुकी हैं तो हमें ट्विटर पर अनब्लॉक कर दे। कुमार विश्वास और केजरीवाल ने किरण बेदी को लोकतंत्र का हवाला देते हुए कहा था कि बहस लोकतंत्र को मजबूत करता है। लेकिन क्या इस हरकत के बाद किरण बेदी को उनसे बहस करने की गुंजाईश रह जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+