देखें वीडियो: केजरीवाल की शर्मनाक करतूत, गुजरात में 3 जगह नहीं भरा टोल टैक्स
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भ्रष्टाचार का खत्मा और नियम-कानून की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात दौरे के दौरान जो किया वो बेहद ही शर्मनाक था। अपने पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दावों की जांच के लिये राज्य के दौरे के दौरान तीन स्थानों पर टोल टैक्स नहीं देने का आरोप लगाया। गुजरात सरकार के प्रवक्ता और वित्त मंत्री नितिन पटेल ने आरोप लगाया कि उन्होंने पाटन जिले के वराही टोल नाका और कच्छ जिले में सूरजबाड़ी और समखियाली में टोल का भुगतान नहीं किया।
नितिन पटेल ने दावा किया कि बीजेपी के पूर्व विधायक कानुभाई कलसारिया भी उनके साथ यात्रा कर रहे थे। उन्होंने अपनी कार नहीं रोकी जब टोल नाका के कर्मचारियों ने उनसे ऐसा करने को कहा। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आप के प्रदेश संयोजक सुखदेव पटेल ने कहा है कि हम पर इस तरह का आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने इतिहास की जांच करनी चाहिए। उन्होंने विट्ठल रादडि़या को अपनी पार्टी में लिया, जिन पर टोल टैक्स मांगे जाने पर टोल नाका के कर्मचारी को बंदूक दिखाने का आरोप है।
आपको बता दें कि दिल्ली के भूतपूर्व मुख्यमंत्री होने के चलते उन्हें शायद टैक्स में छूट मिल सकती है, लेकिन उनके काफिले को नहीं। उनके साथ मनीष सिसोदिया, कनुभाई कलसरिया सहित कई नेताओं ने टैक्स नहीं भरा था। राज्य सरकार ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इन टोल नाकों के वीडियो फुटेज मंगवाएं हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि केजरीवाल ने टैक्स भरा था या नहीं। तो आईए उन तीनो स्लाइड में उन तीनों वीडियो को देखते हैं जो साफ तौर पर ये साबित करती हैं कि अरविंद केजरीवाल नियमों को धज्जियां किस तरह उड़ाते हैं।
केजरीवाल की शर्मनाक करतूत, गुजरात में 3 जगह नहीं भरा टोल टैक्स
केजरीवाल की शर्मनाक करतूत, गुजरात में 3 जगह नहीं भरा टोल टैक्स
केजरीवाल की शर्मनाक करतूत, गुजरात में 3 जगह नहीं भरा टोल टैक्स
केजरीवाल की शर्मनाक करतूत, गुजरात में 3 जगह नहीं भरा टोल टैक्स
केजरीवाल की शर्मनाक करतूत, गुजरात में 3 जगह नहीं भरा टोल टैक्स
केजरीवाल की शर्मनाक करतूत, गुजरात में 3 जगह नहीं भरा टोल टैक्स
महिला की सीट पर बैठकर किया मेट्रो में सफर
नियम, कानून और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल शपथ ग्रहण के दिन नियमों को तोड़ते हुए नजर आये। यू ट्यूब पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो मेट्रो में महिला के लिये आरक्षित सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। अब अगर ये वीडियो सही है और इससे कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है तो ये मेट्रो के नियमों का साफ-साफ उल्लंघन है।












Click it and Unblock the Notifications