केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने नौकरी से ली 5 महीने की छुट्टी, दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं
केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने चुनाव में पापा की मदद के लिए ली 5 महीने की छुट्टी
Recommended Video
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता इन दिनों नौकरी से छुट्टी लेकर आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रही है। केजरीवाल ने खुद एक सम्मेलन में ये बात बताई है कि उनकी बेटी ने उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए नौकरी से पांच महीने की छुट्टीली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब तीन से चार महीने का ही वक्त बचा है। अगले साल जनवरी या फरवरी में चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एक सम्मेलन में केजरीवाल ने कहा कि पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए जुट जाइए। अगर आम आदमी पार्टी नहीं जीती तो गरीब लोगों को जो सुविधाएं दिल्ली सरकार दे रही है वो बंद हो जाएंगी। केजरीवाल ने कहा कि फ्री बिजली, पानी और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कामों को लेकर कार्यकर्ता जमीन पर जाएं। इसी दौरान उन्होंने बताया कि उनकी बेटी भी नौकरी से पांच महीने की छुट्टी लेकर पार्टी के लिए काम कर रही हैं और जमीन पर जाकर काम कर रही हैं।
अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता दिल्ली आईआईटी से पढ़ी हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद वो गुरुग्राम में एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर रही हैं। दिल्ली विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्होंने पापा की मदद करने के लिए ऑफिस से पांच महीने की छुट्टी ली है। केजरीवाल इससे पहले अपनी पत्नी के बारे में भी कई मौकों पर सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि उन्होंने उनके राजनीतिक सफर में बहुत मदद की है।












Click it and Unblock the Notifications