दिल्ली की हर वाल पर हिटलर केजरीवाल का पोस्टर
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के भीतर घमासान अपने चरम पर पहुंच चुका है। पार्टी के भीतर जिस तरह से एक के बाद शीर्ष नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है उसे केजरीवाल की तानाशाही का प्रतीक माना जा रहा है। केजरीवाल के इसी रवैये को दिखाने के लिए पूरी दिल्ली की सड़को पर अरविंद केजरीवाल की हिटलर से तुलना वाला पोस्टर लगा दिया गया है।

भगत सिंह क्रांति सेना के अध्यक्ष तजिंदर सिंह बग्गा की नेतृत्व में पूरी दिल्ली में हिटलर केजरीवाल का पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में केजरीवाल को पार्टी के भीतर अपनी मर्जी थोपते हुए दिखाया गया है। साथी ही जो भी पार्टी के भीतर केजरीवाल से असहमत होगा उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा यह भी इस पोस्टर में लिखा गया है।
इस पोस्टर में आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाले गए योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, प्रो. आनंद कुमार समेत सभी नेताओं के प्रति सहानुभूति जताई गई है। पोस्टर में लिखा है कि ‘आप में रहना है, तो अरविंद-अरविंद कहना है।' बागी नेताओं के नामों के आगे 'एक्सपेल्ड' लिखा गया है। इससे पहले 1 अप्रैल को भी क्रांति सेना ने जगह-जगह अरविंद के खिलाफ पोस्टर लगाए थे। इन पोस्टरों में 1 अप्रैल को केजरीवाल दिवस करार दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications