भाजपा एक दिन इंदिरा की तरह मेरे गार्ड से ही मेरी हत्या कराएगी: केजरीवाल
Recommended Video
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि उनकी पीएम इंदिरा गांधी की तरह हत्या की जा सकती है। खुद की राजनीतिक हत्या का अंदेशा व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने कहा कि, मेरा पीएसओ बीजेपी को रिपोर्ट करता है। मेरी लाइफ दो मिनट के अंदर खत्म हो सकती है। यह पहली बार नहीं है, जब अरविंद केजरीवाल ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। इससे पहले 2016 में भी अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी उनकी हत्या करा सकते हैं।

मेरी जिंदगी दो मिनट में खत्म हो सकती है
एक समचार पत्र से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, आसपास जो पुलिसवाले सुरक्षा के लिए चल रहे हैं, वो सब भाजपा को रिपोर्ट करते हैं। पीएसओ भाजपा को रिपोर्ट करता है। कल ये इंदिरा गांधी की तरह मेरे पीएसओ से ही मुझे खत्म करा देंगे। मेरी जिंदगी दो मिनट में खत्म हो सकती है। केजरीवाल के इस दावे का आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भी समर्थन किया है।
सीएम बनने के बाद से उन पर पुलिस की मौजूदगी में 6 बार हमले हुए
मीडिया से बात करते हुए भारद्वाज ने कहा, 'दिल्ली का सीएम बनने के बाद से उन पर पुलिस की मौजूदगी में 6 बार हमले हुए हैं। ऐसी घटनाओं के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया है। हमें दिल्ली पुलिस पर विश्वास नहीं है। बता दें कि, इस महीने की शुरुआत में केजरीवाल को एक शख्स ने उनके रोड शो में थप्पड़ मार दिया था। वह केजरीवाल की जीप पर चढ़ गया था और फिर उन्हें थप्पड़ मारा था। बाद में उसे जीप से उतार दिया गया। जिसके बाद लगातार आप बीजेपी पर इस हमले के आरोप लगाती रही है।

मुस्लिम मतदाताओं के लेकर दिया सनसनीखेज बयान
वहीं इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि, मतदान के 48 घंटे पहले लग रहा था कि आप को सभी सात सीटों पर जीत मिलेगी। लेकिन आखिरी वक्त में पूरा मुस्लिम वोट कांग्रेस के पाले में शिफ्ट हो गया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये सब मतदान के ठीक पहले की रात को हुआ, अब देखते हैं आगे क्या होता है। केजरीवाल ने कहा कि वे पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ कि पूरा का पूरा मुस्लिम वोट कांग्रेस को शिफ्ट हो गया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम 12-13 फीसदी हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications