Arvind Kejriwal CBI-ED पर बरसे, कहा- मोदी पीएम नहीं रहेंगे, तभी 'भ्रष्टाचार मुक्त भारत' बनेगा, VIDEO
दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal CBI-ED जैसी केंद्रीय एजेंसियों पर हमले का एक मौका भी नहीं गंवाते। ताजा घटनाक्रम में सीएम केजरीवाल ने विधानसभा के पटल से सीबीआई-ईडी पर नेताओं पर दबाव बनाने के आरोप लगाए। देखिए VIDEO

Arvind Kejriwal CBI-ED: केंद्रीय जांब ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अरेस्ट किया है। बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी सिसोदिया पर कार्रवाई की। दूसरे विपक्षी नेताओं पर भी सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई हो रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने सहयोगी सिसोदिया पर कार्रवाई के बाद से दोनों एजेंसियों पर हमले का एक मौका भी नहीं गंवाते। ताजा घटनाक्रम में सीएम केजरीवाल ने विधानसभा के पटल से सीबीआई-ईडी पर नेताओं पर दबाव बनाने के आरोप लगाए।
नेताओं के सिर पर सीबीआई-ईडी की बंदूक
दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने कहा,"ईडी और सीबीआई ने देश के सभी भ्रष्ट लोगों को एक पार्टी में ला दिया है। ईडी-सीबीआई ने छापा मारा और उनके (नेताओं) सिर पर बंदूक रख दी।" केजरीवाल ने गंभीर आरोप लगाए और कहा कि दोनों एजेंसियों ने करप्शन के आरोप का सामना करने वाले नेताओं से पूछा, वे जेल जाना चाहते हैं या भाजपा में ..."
करप्शन मुक्त भारत कैसे बनेगा- VIDEO
सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जिस दिन पीएम मोदी प्रधानमंत्री पद पर नहीं रहेंगे, भारत 'भ्रष्टाचार मुक्त भारत' बन जाएगा ..."
प्रधानमंत्री पद से मोदी के हटते ही...
बकौल मुख्यमंत्री केजरीवाल, जिस दिन नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी, भाजपा के लोगों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा, उसी दिन देश भ्रष्टाचार मुक्त होगा। केजरीवाल मोदी और अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी के संबंधों पर भी बयान दे चुके हैं। विधानसभा में ही उन्होंने कहा था कि अडानी की कंपनी में लगे पैसे नरेंद्र मोदी के हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस के अयोग्य करार दिए गए सांसद राहुल गांधी ने भी सवाल किया था कि अडानी की शेल कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपये किसने निवेश किए, सरकार को इसकी जानकारी देनी चाहिए।
पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला-
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने एक दिन पहले बीजेपी दफ्तर के एक्सटेंशन का उद्धाटन करने के मौके पर विपोधी दलों पर बिना नाम लिए निशाना साधा था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि देश में करप्शन के खिलाफ बीजेपी ने गत 9 साल से तगड़ी लड़ाई लड़ी है। दोषियों पर सख्त एक्शन लिए गए हैं, लेकिन कुछ दलों के नेता 'भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान' चला रहे हैं। पीएम ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल पर भी हमला किया और कहा कि कोर्ट में दोषी पाए जाने पर अदालत के फैसलों पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। देश की संस्थाओं को जानबूझकर बदनाम करने की साजिश हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications