केजरीवाल के मंच से उठी पुकार, अबकी बार मोदी सरकार

aap road show
अमेठी। उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट हाईप्रोफाइल मुकाबला का अखाड़ा बन गया है। कांग्रेस के राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास और भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी के बीच यहां कांटे की टक्कर है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुमार विश्वास का चुनाव प्रचार करने आए पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल यहां रोड शो करने ए, लेकिन उनके रोड सो में कुछ ऐसा हुआ कि सब भौचक्के रह गए।

रोड शो के दौरान उन्हीं के मंच से ये दावा किया गया कि केंद्र में मोदी की सरकार आने वाली है। मंच पर अचानक हुई इस बात से सभी हैरान थे। कार्यकर्ता की बात सुनकर कुमार विश्वास और केजरीवाल असहज हो गए। इसके तुरंत बाद जबरदस्ती कुमार विश्वास ने भाषण दे रहे कार्यकर्ता से माइक छीना और फिर स्थिति को संभालने की कोशिश की। अपने रोड शो के दूसरे दिन केजरीवाल और कुमार विश्वास सोमवार को मुसाफिरखाना पहुंचे। तहसील के सामने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया था।

विश्वास और केजरीवाल के साथ उनके वाहन पर कस्बे के व्यापारी नेता रमेश अग्रवाल भी चल रहे थे। जीप के आगे-आगे रमेश भाषण देते हुए चल रहे थे। उन्होंने अपने भाषण में यहां कांग्रेस सरकार पर हमला किया तो वहीं कहने लगे कि अब तो केंद्र में मोदी की सरकार आने वाली है और राहुल गांधी विपक्ष में बैठेंगे, ऐसे में वह अमेठी का विकास क्या करेंगे।

आप के रोड शो में मोदी के पक्ष में बाते सुनकर सब अवाक रह गए। कुमार विश्वास से स्थिति को भांपते हुए पहले तो उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं रुके तो उन्होंने जबरदस्ती माइक छीन लिया और खुद बोलना शुरू कर दिया लेकिन तब तक रंग में भंग पड़ चुका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+