दिल्ली पुलिस पर बरसे अरविंद केजरीवाल ने, पीएम मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। दरअसल दिल्ली पुलिस का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने आखिरी समय पर मुख्यमंत्री केजरीवाल की रैली के स्थान को बदल दिया, जिसके बाद रैली की जगह की अनुमति नहीं दी गई। यह रैली शकूर बस्ती में होने वाली थी। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारों पर काम कर रही है। आप ने पुलिस के फैसले को भेदभावपूर्ण बताते हुए चेताया है कि वह चुनाव आयोग में सख्त विरोध दर्ज कराएंगे।

kejriwal

आप की ओर से कहा गया है कि यह पूरी तरह से झूठ है, पहले पुलिस ने रैली के मूल स्थान को अनुमति नहीं दी। हमारी टीम जिलाधिकारी से मिन्नतें करती रही, लेकिन हमे बिना किसी वजह के रैली करने की अनुमति नहीं दी गई। जब रैली की अनुमति नहीं दी गई तो हमे इसे रद्द करना पड़ा। आप ने चेतावनी दी है कि वह चुनाव आयोग के सामने मोदी पुलिस के खिलाफ सख्त प्रदर्शन करेगी। आप की ओर से कहा गया है कि जब केजरीवाल ने ट्वीट किया तो पुलिस ने अपना चेहरा बचाने के लिए कहा कि उसने दूसरी जगह की अनुमति दी थी लेकिन यह पूरी तरह से झूठ है और दिल्ली पुलिस खुद को बचाने के लिए झूठ बोल रही है।

इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि भाजपा मेरी रैली रद्द करा सकती है पुलिस के जरिए, पुलिस अनुमति देने से इनकार कर सकती है, बताइए पिछले पांच सालों में भाजपा की कितनी रैलियों को अनुमति नहीं दी गई। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा इस बात को स्वीकार कर चुकी है कि वह दिल्ली में सभी सात सीटों पर हार रही है। पीएम मोदी ने दिल्ली पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने का वादा पूरा नहीं किया अब जनता उन्हें सबक सिखाएगी। बता दें कि दिल्ली की सभी 7 सीटों पर 12 मई को मतदान होगा, 23 मई को परिणाम आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+