बढ़े दामों के बीच केजरीवाल सरकार कल से बेचेगी सस्ता प्याज, लेकिन लगाई ये खास शर्त

नई दिल्ली। प्याज के लगातार बढ़ रहे दाम से लोगों के घरों को बजट बिगड़ गया है। राजधानी दिल्ली में भी प्याज की आसमान छूती कीमतों से लोग परेशान हैं। हालांकि, अब दिल्लीवासियों को इससे थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली सरकार ने अहम फैसला लेते हुए दिल्ली में लोगों को सस्ती प्याज उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। शनिवार से राजधानी में प्याज महज 23.90 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध रहेगी। इस बात का ऐलान खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है।

दिल्ली सरकार 23.90 रुपये/किलो में उपलब्ध कराएगी प्याज

दिल्ली सरकार 23.90 रुपये/किलो में उपलब्ध कराएगी प्याज

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने प्याज के बढ़े दाम के बीच दिल्लीवासियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ऐलान किया कि बाजार में 60-70 रुपये किलो बिकने वाले प्याज को दिल्ली सरकार 28 सितंबर से 23.90 रुपए प्रति किलो की दर से बेचेगी। हालांकि, सरकार ने ये शर्त रखी है कि एक परिवार अधिकतम पांच किलो प्याज ही खरीद सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद प्याज के दाम को लेकर बड़ा ऐलान किया।

प्रत्येक व्यक्ति महज 5 किलोग्राम प्याज ही खरीद सकता है

प्रत्येक व्यक्ति महज 5 किलोग्राम प्याज ही खरीद सकता है

दिल्ली सरकार अब दिल्लीवासियों को 23.90 रुपये प्रति किलो में प्याज उपलब्ध कराएगी। सभी 70 विधानसभाओं में 70 मोबाइल वैन के जरिए ये प्याज की बिक्री होगी। दिल्ली की 400 राशन की दुकानों में भी इसी भाव पर प्याज की बिक्री की जाएगी। यहां से प्रत्येक व्यक्ति महज 5 किलोग्राम प्याज ही खरीद सकता है।

प्याज के बढ़ती कीमतों से दिल्ली वालों को मिलेगी बड़ी राहत

प्याज के बढ़ती कीमतों से दिल्ली वालों को मिलेगी बड़ी राहत

देश की राजधानी दिल्ली में प्याज के भाव अभी भी करीब 60 से 70 रुपये प्रति किलो पर बने हुए हैं। उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में प्याज का रिटेल भाव 59 रुपए प्रति किलो रहा, वहीं पिछले 3 दिन से भाव 60 रुपए प्रति किलो के स्तर पर ही चल रहा है। ऐसे में केजरीवाल सरकार के इस फैसले से दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+