अरविंद केजरीवाल ने तीन विभागों का किया बंटवारा, खुद के पास कोई विभाग नहीं
नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की और अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनें। अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी के विधायक मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

इन्हें मिला ये मंत्रालय
मुख्यमंत्री बनने के बाद अरविंद केजरीवाल ने तमाम मंत्रियो को मंत्रालय आवंटित कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली जल बोर्ड की जिम्मेदारी सत्येंद्र जैन को दी गई है। खास बात यह है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने पास एक भी मंत्रालय नहीं रखा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय को पर्यावरण विभाग सौंपा गया है। बता दे कि इससे पहले यह विभाग कैलाश गहलोत के पास था। महिला और बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी राजेंद्र पाल गौतम को दी गई है। इससे पहले महिला और बाल विकास की जिम्मेदारी मनीष सिसोदिया के पास थी।

महिला उम्मीदवारों ने दिखाया दम
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को वोट डाले गए थे। 11 फरवरी को आए नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतकर सत्ता की हैट्रिक लगाई। वहीं, भाजपा को 8 सीटें मिलीं, पिछले चुनाव के मुकाबले उसे 5 सीटों का फायदा हुआ है। कांग्रेस 2015 की तरह इस बार भी खाता नहीं खोल पाई। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की आठ महिला उम्मीदवारों ने बड़ी जीत हासिल की है। जिसमें आतिशी, राखी बिड़लान, राज कुमारी ढिल्लन, प्रीति तोमर, धनवती चंदेल, प्रमिला टोकस, भावना गौर और बंदना कुमारी शामिल हैं। खास बात यह है कि केजरीवाल के चुनाव अभियान में महिलाओं को तवज्जों दी गई थी, जैसे कि मुफ्त बस की सवारी और सुरक्षा। इस बार के विधानसभा चुनाव में आप ने कुल नौ महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था जिसमें से सिर्फ सरिता सिंह को रोहतास नगर की सीट से हार मिली। साल 2015 के चुनाव में आप ने 6 महिला प्रत्याशियों को खड़ा किया था और सभी ने जीत दर्ज की थी।

मुफ्त किए जाने पर दिया ये जवाब
बता दें कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि लोग कहते हैं कि केजरीवाल सबकुछ फ्री करता जा रहा है। मेरा मानना है कि सभी अनमोल चीजें फ्री हैं। मां अपने बच्चे को प्यार करने की फीस नहीं लेती। केजरीवाल अपने दिल्ली वालों को प्यार करता है और दिल्लीवाले केजरीवाल को प्यार करते हैं। तो ये प्यार फ्री प्यार है। मेरा एक सपना है कि ऐसा समय आए जब पूरी दुनिया में भारत का डंका बजे। ये संभव एक नई राजनीति से होगा, जिसकी शुरुआत दिल्ली से हो चुकी है। केजरीवाल के इस बात पर राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि केजरीवाल ने ऐसा कहकर नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है।

हर किसी का काम किया, आगे भी करेंगे
केजरीवाल ने कहा बीत पांच वर्षों में किसी के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया है। हर किसी का काम किया है। आने वाले पांच वर्षों में भी यह ऐसे ही जारी रहेगा। दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरे परिवार का हिस्सा हैं। कोई काम हो तो मेरे पास आना सभी का काम होगा। बिना ये जाने की कौन किस धर्म का है जाति का हो। केजरीवाल ने कहा मैं अकेला दिल्ली में हर बड़ा काम नहीं कर सकता हूं इसमें आपका साथ चाहिए। चुनाव अब खत्म हो गया है इस दौरान कई तरह की भाषणाबजी हुई। जिन्होंने हमारे ऊपर आरोप लगाए उन्हें हमनें माफ कर दिया है। विरोधियों से अपील है कि वह भी सब बातों को भूल कर दिल्ली के विकास में भागीदार बनें। दिल्ली की केंद्र सरकार के साथ हम मिलकर हम काम करेंगे। हमनें पीएम नरेंद्र मोदी को भी इस कार्यक्रम में न्यौता भेजा था। लेकिन वो आ नहीं पाए लेकिन हम उनका भी आर्शीवाद चाहते हैं ताकि हम देश और दिल्ली का विकास कर सकें।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications