बैंगलोर में केजरी 'वार' कहा, जनता तय करेगी वाराणसी से मेरी उम्मीदवारी

Arvind Kejriwal addresses rally at Bangalore
चिक्कबल्लापुर। आम आदमी पार्टी (आप) के संस्‍थापक अरविंद केजरीवाल ने एक रैली में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को उत्तर प्रदेश में वाराणसी से चुनाव लड़ाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब मेरी उम्मीदवारी का फैसला जनता करेगी। केजरीवाल ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या मैं उनके खिलाफ वहां से चुनाव लड़ूंगा तो मुझे यह चुनौती स्वीकार है, लेकिन मेरी उम्मीदवारी पर फैसला जनता करेगी।

यहां आप प्रत्याशी के समर्थन में सभा करते हुए केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर जमकर निशाना साधा। दोनों के दर्जनों नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश में लोग दोनों ही पार्टियों के भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं और नया बदलाव चाहते हैं। उन्होंने घोषणा की कि यदि जनता उन्हें भरपूर समर्थन दे और उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहे तो वे वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

ज्ञात हो कि दिल्ली में दिसंबर के विधानसभा चुनाव में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस के बाहरी समर्थन से सरकार बनाने के सवाल पर केजरीवाल ने दिल्ली में अपने समर्थकों के बीच रायशुमारी की थी और उसमें मिले समर्थन के बाद सरकार बनाई थी। रविवार की रैली में वाराणसी से चुनाव लड़ने पर सहमति जताते हुए उन्होंने जनता से 23 मार्च को वाराणसी पहुंचने का आह्वान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+