केजरीवाल और 69 ने ली दिल्ली विधानसभा सदस्य की शपथ

कांग्रेस के विधायक मतीन अहमद को प्रोटेम विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने केजरीवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जगदीश मुखी और जनता दल-यूनाइटेड के शोएब इकबाल के मना करने के बाद मतीन अहमद को मनोनीत किया गया।
शहरी विकास मंत्री मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल के बाद शपथ ली। दोनों शपथ लेने के तुरंत बाद ही सदन से चले गए।
सरकार के अन्य पांच मंत्रियों राखी बिड़ला, गिरीश सोनी, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज और सोमनाथ भारती ने भी शपथ ली।
इसके बाद अन्य सदस्यों ने शपथ ली।
कांग्रेस के विधायक उस समय बुझे हुए दिखे जब भारतीय जनता पार्टी के विधायक शपथ लेने के लिए आगे बढ़ते थे और उनके अन्य साथी मेज थपथपा कर स्वागत कर रहे थे।
कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली एकमात्र विधायक थे जिन्होंने अंग्रेजी में शपथ ली, जबकि नंद किशोर गर्ग और नरेश गौड़ ने संस्कृत में शपथ ली। अनिल झा ने मैथिली में शपथ ली।
आम आदमी पार्टी के समर्थक विधानसभा के द्वार पर बड़ी संख्या में जुटे थे। वे अपने विधायकों को पहली बार विधानसभा में जाते देखने के लिए जमा हुए थे।
28 विधायकों वाली अल्पमत की आप सरकार 2 जनवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करेगी।
70 सदस्यीय विधानसभा में आप के 28 सदस्य हैं और उसकी सरकार कांग्रेस के आठ सदस्यों के बाहर से दिए जा रहे समर्थन पर टिकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications