बेंगलुरू में अरुणाचल के छात्र को मकान मालिक ने मारापीटा, चटवाए जूते

छात्र ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा है, ‘मकान मालिक ने बुरी तरह पेट पर मारा जिससे मैं जमीन पर गिर गया। मेरी जुबान कट गई और खून बहने लगा।

बेंगलुरू। देश के सबसे हाईटेक सिटी में शूमार होने वाले बेंगलुरू में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे पूरे शहर को कलंकित कर दिया है। यहां अरुणाचल प्रदेश के एक युवक को उसके मकान मालिक ने पहले तो जमकर पीटा फिर उससे जबरदस्‍ती जूते चटवाए और गंदी गालियां दी। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने यूज़ से ज्‍यादा पानी बहा दिया था। पुलिस ने युवक को अस्‍पताल में भर्ती कराया है और मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

बेंगलुरू में अरुणाचल के छात्र को मकान मालिक ने मारापीटा, चटवाए जूते

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के एक छात्र हिगीयो ग्यून्टे को पीटा गया। हालांकि पुलिस इस छात्र के उस दावे की तहकीकात कर रही है जिसमें कहा गया है कि उसे सिर्फ ज्यादा पानी बहाने की वजह से जूता चटवाया गया है। शहर के डिप्‍टी कमिश्‍नर ऑफ पुलिस एक बी बोरालिंगाइया ने कहा कि मकान मालिक की पहचान हेमनाथ कुमार के तौर पर हुई। उन्‍होंने बताया कि हिगीयो ग्यून्टे क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में चौथे सेमेस्टर का छात्र है जिसके कहने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जरूर पढ़ें- दिल्‍ली में नेपाल की युवती से गैंगरेप और कुकर्म, बालकनी से कूद सड़क पर न्‍यूड दौड़ती रही

छात्र ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा है, 'मकान मालिक ने बुरी तरह पेट पर मारा जिससे मैं जमीन पर गिर गया। मेरी जुबान कट गई और खून बहने लगा। मैं खून साफ करने बाथरूम गया उसने वहां से खींच कर गाल पर मारा मेरे मुह से भी खून आने लगा। छात्र का कहना है कि मकान मालिक ने उसे पीटते हुए गालियां भी दीं। घटना के बाद उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना पर छात्र के पिता का कहना है कि जो भी हुआ वो अमानवीय था और मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है वो दोषी को नहीं बख्शेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+