APPSC पेपर लीक मामले में प्रदर्शन जारी, आज भी स्थिति तनावपूर्ण, सरकारी संपत्तियों को पहुंचाया नुकसान
विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई है। सुरक्षाकर्मियों को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। साथ ही लाठी चार्ज भी करना पड़ा।

Arunachal Pradesh Public Service Commission Paper leak: अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में आज भी स्थिति तनावपूर्ण है। अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पेपर लीक मामले और प्रदर्शनकारियों की मांगों को लेकर बंद लागू होने के बाद भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस वैन, दमकल वाहनों और सार्वजनिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई है। सुरक्षाकर्मियों को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। साथ ही लाठी चार्ज भी करना पड़ा।
प्रदर्शनकारी लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, और अपनी मांग पर अड़े हैं। इससे हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। वहीं, हालात को देखते हुए शनिवार को बंद का ऐलान किया था।
Recommended Video

प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार यानी कल भी राजभवन के सामने दो बार पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए थे। राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों से एपीपीएससी से संबंधित बंद को वापस लेने की अपील की है। एसपी ईटानगर जिमी चिराम ने बताया कि राज्य सरकार ने एपीपीएससी से संबंधित बंद को वापस लेने की अपील की है। साथ ही सरकार ने बंद का आह्वान करने वालों से सरकार के साथ अपनी अन्य मांगों पर चर्चा करने का आग्रह किया है।
भीड़ काफी गुस्से में है, सरकार की बात सुनने को तैयार नहीं। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई थी। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया।
यह भी पढ़ें-अरुणाचल के तवांग की लुमला सीट पर 27 फरवरी को होगा उपचुनाव, सिर्फ इतने मतदाता डालेंगे वोट












Click it and Unblock the Notifications