Arunachal Pradesh Jail Break:जेल में दो कैदियों ने कॉन्स्टेबल की AK-47 छीन, मारी गोली,
अरुणाचल प्रदेश में जेल से भागे दो कैदी, कैदियों ने कॉन्स्टेबल की एके 47 छीन उसे गोली मार दी। कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है।

Arunachal Pradesh Jail Break: अरुणाचल प्रदेश में सनसनीखेज जेल ब्रेक की खबर सामने आई है। यहां दो कैदी जेल तोड़कर फरार हो गए हैं, जिसमे एक एनएससीएन (के) का खुंखार आतंकी भी शामिल है। दोनों कैदी अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में स्थित खोनसा जेल में बंद थे, लेकिन दोनों जेल से भागने में सफल हो गए हैं। कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात संत्री को उसी की सर्विस राइफल छीनकर गोली मार दी और वहां से भाग गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जो दो कैदी जेल से भागे हैं उनके नाम रोकसेन होमचा लोवांग और तितपू कितन्या है। अरुणाचल प्रदेश पुलिस के पीआरओ रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि दोनों ही कैदी जेल में अपनी सजा काट रहे थे।
राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी रोकसेन होमचा लोवांग एनएससीओन (के-एनएस) से जुड़ा था, जबकि दूसरा कैदी तितपू कितन्या है, दोनों ने कॉन्स्टेबल वांगनियाम बोसाई से उनकी एके 47 छीन ली और फिर उनपर चला दी। इसके बाद दोनों यूटीपी सेल से भाग गए। कॉन्स्टेबल बोसाई इस हमले में शहीद हो गए। उन्हें डिब्रूगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में कानूनी कार्रवाई का जा रही है, साथ ही दोनों कैदियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications