कांग्रेस से बगावत करने वाले कलिखो पुल बने अरुणाचल प्रदेश के 9वें मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। पिछले दो महीने से चले आ रहे अरूणाचल विवाद पर लगाम लग गई है क्योंकि वहां अब सरकार बन गई है और राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है। अब इस प्रदेश की कमान कलिखो पुल के हाथ में हैं।

उन्हें सीएम पद की गोपनियता की शपथ शुक्रवार रात को राज्यसभा में राज्यपाल जेपी राजखोवा ने दिलवाई। मालूम हो कि कांग्रेस से बगावत करने वाले कालिख पुल ने सोमवार को 31 विधायकों के समर्थन के साथ राज्यपाल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। पूल को 19 कांग्रेस विधायक, बीजेपी के 11 और दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

गुरूवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश में में यथास्थिति बनाए रखने के अपने आदेश को वापस लेकर अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन हटाने का रास्ता साफ कर दिया था जिसके बाद कालिखो पुल ने शुक्रवार को सीएम बने। शपथ लेने के बाद पुल ने कहा कि मंत्रिमंडल का फैसला सहयोगीदलों की बैठक के बाद लिया जायेगा।

काफी तेज-तर्रार छवि वाले

कलिखो पुल काफी तेज-तर्रार छवि वाले नेता माने जाते हैं। कलिखो हवाई जिला के रहने वाले हैं। पुल राज्य के 9वें सीएम को तौर पर शपथ ली। पुल साल 2003 से 2007 तक राज्य के वित्तमंत्री रह चुके हैं सीएम Gegong Apang के नेतृत्व वाली सरकार में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+