Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अरुणाचल प्रदेश सीएम खांडू ने तवांग में फहराया 104 फुट का तिरंगा, देश का दूसरा सबसे ऊंचा झंडा

इटानगर, 4 फरवरी: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने तंवाग में 104 फुट का तिरंगा फहरया है। पेमा खांडू ने सर्किट हाउस तवांग के नगंगपा नटमे (बुद्ध पार्क) में 104 फीट का ये राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। अरुणाचल प्रदेश सीएम ने झंडा फहराने के बाद कहा कि यह देश का दूसरा सबसे ऊंचा झंडा है, जिसे वो प्रदेशवासियों को समर्पित कर रहे हैं। ये झंडा तकरीबन सारे शहर से दिखाई देता है।

 Tawang

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बुद्ध पार्क में 104 फीट का स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज, ऊंचाई के मामले में देश में दूसरा सबसे ऊंचा है। गुरुवार को ये झंडा फहराया गया है। सीएम खांडू ने झंडे को लेकर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि स्मारक झंडा अरुणाचल प्रदेश के सभी देशभक्तों को समर्पित है। मुख्यमंत्री ने सेना, सशस्त्र सीमा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और तवांग जिला प्रशासन को भी इसके लिए बधाई दी। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने भी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे समय राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

Recommended Video

    Asaduddin Owaisi Attack: Hyderabad में ओवैसी के समर्थकों का प्रदर्शन | Charminar | वनइंडिया हिदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+