भाजपा नेता बोले पीएम मोदी है अब तक के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। शौरी ने पीएम मोदी को सबसे कमजोर पीएम करार दिया है।

arun shourie

शौरी ने कहा कि लोग मनमोहन सिंह को याद करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम की कई अहम मुद्दों पर चुप्पी के चलते लोग मनमोहन सिंह को याद करने लगे हैं।

अरुण शौरी ने भाजपा की आर्थिक नीतियों पर भी हमला बोला है, उन्होंने कहा कि यह सरकार को अर्थव्यवस्था को मैनेज करने की बजाए अखबारों की सुर्खियों को मैनेज कर रही है।

आर्थिक नीतियों पर हमला बोलते हुए अरुण शौरी ने कहा कि मौजूदा पीएमओ अब तका का सबसे कमजोर पीएमओ है। वहीं शौरी पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि शौरी को मंत्रीमंडल में शामिल नहीं हो पाने का सदमा लगा है।

गौरतलब है कि शौरी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में विनिवेश मंत्री रह चुके हैं। यही नहीं विश्व बैंक में भी वह अपनी भूमिका निभा चुके हैं। उन्हें आर्थिक विशेषज्ञ के तौर पर जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+