एम्स में हुआ अरुण जेटली की किडनी का ऑपरेशन, पीएम ने की बात
मिली खबर के मुताबिक अपोलो के गुर्दा प्रतिरोपण विशेषज्ञ डॉ संदीप गुलेरिया और उनके भाई एवं एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया भी प्रतिरोपण करने वाली टीम का हिस्सा थे
नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का AIIMS में किडनी का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन सफल रहा है और वो ठीक हो रहे हैं। एम्स की मीडिया एवं प्रोटोकॉल डिविजन की प्रमुख आरती विज ने एक बयान जारी कर कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रतिरोपण सर्जरी सफल रही। जेटली और उनको किडनी दान करने वाले दोनों का स्वास्थ्य स्थिर है और सुधार हो रहा है। किडनी की बीमारी से ग्रस्त केन्द्रीय मंत्री का पिछले एक महीने से डायलिसिस हो रहा था।

मिली खबर के मुताबिक अपोलो के गुर्दा प्रतिरोपण विशेषज्ञ डॉ संदीप गुलेरिया और उनके भाई एवं एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया भी प्रतिरोपण करने वाली टीम का हिस्सा थे। दोनों जेटली के पारिवारिक मित्र हैं।अगले सप्ताह होने वाले 10वें भारत-ब्रिटेन आर्थिक और वित्तीय वार्ता के लिए लंदन जाने का अपना कार्यक्रम रद्द मंत्री ने रद्द कर दिया है। छह अप्रैल को एक ट्वीट के जरिए उन्होंने अपनी बीमारी की पुष्टि की थी। इससे पहले अरुण जेटली के हृदय का आपरेशन हो चुका है। सफल ऑपरेशन के बाद पीएम मोदी ने अरुण जेटली से बात की है और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना है। पीएम मोदी अरुण जेटली के परिवार के संपर्क में हैं।

अरुण जेटली ने 6 अप्रैल को ट्वीट में बीमारी के बारे में जानकारी दी थी। इस वजह से उन्होंने 10वीं भारत-ब्रिटेन आर्थिक और वित्तीय वार्ता यात्रा रद्द कर दी थी। जेटली ने ट्वीट में लिखा, "मुझे किडनी संक्रमण और कुछ समस्या है। इसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने घर के नियंत्रित वातावरण से काम करने की सलाह दी है।'












Click it and Unblock the Notifications