Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोहराबुद्दीन शेख केस पर जेटली का राहुल से सवाल, जांच को किसने बर्बाद किया?

नई दिल्ली। सोहराबुद्दीन शेख फेक एनकाउंटर केस में राहुल गांधी की ओर से किए गए सवाल पर जेटली ने जवाब दिया है। वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ये भी पूछने उचित होता कि इस मामले में जांच को किसने बर्बाद करने का काम किया। सोहराबुद्दीन फेक एनकाउंटर केस में सभी आरोपियों के बरी होने के बाद राहुल ट्वीट क कहा था कि किसी को किसी ने नहीं मारा, सब खुद मरे हैं। मुंबई के स्पेशल सीबीआई जज ने सोहराबुद्दीन मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया था।

Arun Jaitley to Rahul Gandhi on Sohrabuddin verdict, Who killed the probe

जेटली ने इसी पर राहुल को जवाब देते हुए 'हू किल्ड द सोहराबुद्दीन इंवेस्टिगेशन' शीर्षक से ब्लॉग लिखा है। जेटली ने लिखा, अच्छा होता कि कि वो सवाल उठाते कि किसने सोहराबुद्दीन केस की जांच को प्रभावित किया। उन्हें सही जवाब मिल गया होगा।

जेटली ने लिखा, 'आरोपियों को बरी करने के आदेश से ज्यादा जज का ये स्टेटमेंट अहम है जिसमें उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही जांच एजेंसी ने सच का पता लगाने के लिये पेशेवर तरीके से मामले की जांच नहीं की, बल्कि कुछ नेताओं की तरफ इसका रुख मोड़ने की कोशिश की।

जेटली ने लिखा है, जिन लोगों ने हाल में संस्थाओं की आजादी को लेकर चिंता जताई थी, उन्हें गंभीरता से आत्ममंथन करना चाहिये कि जब वे सत्ता में थे तो उन्होंने सीबीआई के साथ क्या किया। 27 सितंबर 2013 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा था जिसमें सोहराबुद्दीन, तुलसी प्रजापति, इशरत जहां, राजिंदर राठौड़ और हरेन पांड्या मामलों में जांच के राजनीतिकरण का ब्योरा दिया था। पत्र में जो कुछ भी मैंने कहा है वह अगले पांच सालों में सही साबित हुआ है. हमारी जांच एजेंसियों के साथ कांग्रेस ने क्या किया, उसका यह जीता जागता सबूत है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+