अरुण जेटली का राहुल गांधी पर निशाना, पूछा- बिना मास्टर डिग्री के कैसे किया एमफिल

नई दिल्ली: मोदी सरकार में कपड़ा राज्य मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री को लेकर कांग्रेस सरकार ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधा था। कांग्रेस का आरोप है स्मृति ईरानी ने अपने ग्रेजुएट होने को लेकर गलत जानकारी दी थी। इसके एक दिन बाद शनिवार को केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता अरुण जेटली ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। जेटली ने राहुल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आखिर कांग्रेस प्रमुख ने बिना मास्टर डिग्री के एमफिल कैसे किया।

'जेटली ने फेसबुक ब्लॉग लिखकर राहुल को घेरा'

'जेटली ने फेसबुक ब्लॉग लिखकर राहुल को घेरा'

अरुण जेटली ने फेसबुक में लिए अपने नए ब्लॉग में राहुल गांधी को डिग्री को लेकर घेरा। जेटली ने कहा कि राहुल गांधी की शैक्षिक योग्यता का ऑडिट कई सवालों को छोड़ देगा, जिसका उत्तर नहीं मिला है। एक दिन बीजेपी प्रत्याशी की शैक्षिक योग्यता पर फोकस होगा। लेकिन राहुल गांधी की शैक्षिक योग्यता ऑडिट उत्तर देने के लिए कई सवालों छोड़ सकता है। आखिरकार उन्होंने बिना मास्टर डिग्री के कैसे एमफिल पूरा किया।

राहुल की डिग्री को लेकर भी है विवाद

राहुल की डिग्री को लेकर भी है विवाद

साल 2009 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की विदेश में ली गई डिग्री पर विवाद हुआ था। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने कहा था कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ट्रिनिटी कॉलेज के छात्र थे। उन्होंने डेवलपमेंट स्टडीज में एमफिल किया किया है। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2004 और 2009 में बताया था कि उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज से डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स में एमफिल किया है जबकि 2014 में कहा गया कि राहुल ने डेवलपमेंट स्टडीज में एमफिल किया है। जेटली ने कहा कि आज इस बारे में आज कोई बात नहीं हो रही है, जबकि राहुल गांधी कई महीनों पहले खुद ये स्वीकार कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में चल रहे लोकसभा चुनाव की पूरी जानकारी

स्मृति ईरानी के ताजा हलफनामे से विवाद

स्मृति ईरानी के ताजा हलफनामे से विवाद

स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव में अमेठी से नामांकन पत्र दाखिल करते हुए चुनाव आयोग को दिए गए अपने ताजा हलफनामें में इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है। वो स्नातक की पढ़ाई वह पूरी नहीं कर सकी हैं। स्मृति ईरानी ने हलफनामें में अपनी शैक्षणिक जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने बीकॉम के लिए अपना एडमिशन कराया था, लेकिन वह उसे पूरा नहीं कर सकीं थी। बीकॉम के लिए उन्होंने 1994 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपेन लर्निंग में दाखिला लिया था। लेकिन वह पहले वर्ष के बाद ही इसे पूरा नहीं कर सकीं और स्नातक की पढ़ाई को बिना पूरा किए ही छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+