ब्लैक मनीः ढाई सौ लोगों ने कबूला कि है हमारे पास कालाधन
नई दिल्ली। लोकसभा में कालाधन लाने के विरोधी नारों से हल्ला मचा रहा। विरोधी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने छतरी से विरोध का तरीका छोड़कर अनोखा तरीका निकाला। टीएमसी सांसद काली शॉल ओढ़कर लोकसभा पहुंचे। इन सांसदों ने सदन के प्रवेश द्वार पर कालाधन वापस लाओ के नारे लगाए। भारतीय ससंद में किसी मुद्दे को लेकर शॉल ओढ़ तो कभी छाता लेकर किए गए ऐसे पहले प्रदर्शन बताए जा रहे हैं।

कालेधन वापस आने में समय लगेगा
भाजपा सरकार की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार की ओर सेअवैध खाताधारकों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। सरकार हड़बड़ी में कदम नहीं उठाने वाली है। उन्होंने कहा कि सरकार को कालेधन वापस लाने की पूरी प्रक्रिया को पूर्ण करने में समय लगेगा।
आपको बता दें कि कालेधन के मुद्दे पर विपक्षी दल भाजपा सरकार को तीन दिनों से घेर रहे हैं। जेटली ने विपक्षी दलों के विरोधी सुरों को जवाब देते हुए कहा था कि अब तक मिली सूचना के आधार पर हमने 427 खाताधारकों की पहचान सुनिश्चित कर ली है। इनमें से 250 ने अपने विदेशी खातों के बारे में स्वीकार किया है। इनमें जिन लोगों ने अवैध तरीके से धन जमा किया होगा। उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications