केन्द्र सरकार का कैलेंडर जारी, थीम है क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया
नई दिल्ली (ब्यूरो)। क्लीन इंडिया,ग्रीन इंडिया। भारत सरकार के साल 2015 के कैलेंडर की मुख्य रूप से यही थीम है। कैलेंडर के पहले पन्ना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए झाड़ू से सफाई में जुटे हैं। इस पन्ने में उनके चित्र के साथ विचार भी हैं कैलेंडर में। कैलेंडर में सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम पर भी फोकस रहा।

अरुण जेटली मौजूद थे
आज हर साल की तरह इस बार भी बहुत ही भव्य कार्यक्रम में सरकारी कैलेंडर को जारी किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल मीडिया सेंटर में हुआ। इस मौके पर बहुत बड़ी तादाद में पत्रकार मौजूद थे।
खास तिथियों को जानें
महत्वपूर्ण है कि सरकारी कैलेंडर को खास तिथियों के लिए रेफर किया जाता है। ये सारे केन्द्र सरकार के दफ्तरों में टंगा मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications