कांग्रेस सांसद के आंसूं की पोल अरुण जेटली ने बीच सदन में खोली
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने गुजरात के मंदिर में उनकी जाति को पूछे जाने की बात कहते हुए लोकसभा में रो पड़ी थी। लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कुमारी शैलजा के आंशुओं की हकीकत को सामने लाकर रख दिया है।

जेटली ने सदन में कहा कि जिस मंदिर में उनकी जाति पूछे जाने की बात कुमारी शैलजा ने कही है उसी मंदिर की विजिटर्स बुक में शैलजा ने मंदिर में अपने अनुभव के बारे में बेहद प्रशन्नता जतायी है।
जेटली के इस बयान के बाद कुमारी शैलजा ने अपने बयान को बदलते हुए कहा कि वह गुजरात के द्वारिकाधीश मंदिर में नहीं गयी थी बल्कि किसी और मंदिर में गयी थी।
गौरतलब है कि शैलजा ने कहा था कि जब वह गुजरात कें द्वारिकाधीश मंदिर में गयी तो वहां उनकी जाति के बारे में पूछा गया था। उन्होने कहा कि उस वक्त मैं तत्कालीन सरकार में मंत्री थी यह सब जानते थे बावजूद इसके उनके साथ यह भेदभाव किया गया था। उन्होंने कहा कि गुजरात के इस पहलू को भी नहीं भूलना चाहिए।
वहीं गुजरात के द्वारका मंदिर के पुजारी परेश पाढ़िया का कहना है कि मंदिर में ना तो मंदिर के ट्रस्टी ना ही पुजारी ना ही किसी अन्य से उसकी जाति के बारे में पूछा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications